मुरादाबाद, जून 8 -- शहर के 28 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली के लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित खंड के कुछ प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन थे, जिनके उत्तर देने में समय अधिक लगा। वहीं सामान्य ज्ञान (जीके) के प्रश्नों ने भी परीक्षार्थियों को उलझाए रखा। कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर का स्तर सामान्य रहा, जबकि अन्य ने इसे मध्यम से कठिन बताया। यह भी पढ़ें- गणित और जीके के सवालों ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की चुनौती परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन ...