मेरठ, दिसम्बर 20 -- मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पायनियर गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस ओलंपियाड में विद्यालय की कक्षा 3 से कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तार्किक क्षमता, गणनात्मक कौशल एवं समस्या-समाधान की दक्षता का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल किया। गणित जैसे विषय के प्रति छात्रों की विशेष रुचि और समझ देखने को मिली। प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि उनका स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि "इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में गणितीय सोच, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास...