उरई, मार्च 1 -- उरई। विद्यालयीय शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं समस्या समाधान कौशल विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से आठवीं के छात्रों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चे राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए जबकि विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने करते हुए प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।वहीं बीएसए चंद्र प्रकाश ने कहा कि गणित केवल संख्याओं का विषय नहीं, बल्कि जीवन में तार्किक निर्णय लेने की आधारशिला है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं आत्मविश...