फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला के सरकारी स्कूलों में अध्यापक रोचक तरीके से गणित पढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में हिस्सा लेने के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में गणित विषय को लेकर कम रूचि देखने को मिलती है। पहली से पांचवीं तक की कक्षा में गणित विषय सही प्रकार से नहीं पढ़ने और समझने के कारण विद्यार्थियों की इसमें रूचि घटती जाती है, जिससे वह इस विषय से डरने लगते हैं। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को गणित विषय को रोचक तरीके से पढ़ाने की तैयारी है। शुरुआती कक्षाओं में गणित को लेकर डर खत्म होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड और फिर गण...