घाटशिला, सितम्बर 3 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा में विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान विषय के प्रति रुचि, जिज्ञासा तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट, भुवनेश्वर की ओर से 'मैथ्स एंड साइंस सर्किल' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणित एवं विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, प्रयोगों, प्रश्नोत्तरी एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रीति मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए गणित एवं विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा में 'मैथ्स एंड स...