गिरडीह, मार्च 31 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज, राजधनवार के प्राचार्य एवं गणितज्ञ प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्रा को उनका 13वां पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह भारतीय पेटेंट एक अभिनव तकनीक पर आधारित है, जिसमें ऐसे विशेष जूते/बूट का निर्माण किया गया है जो सांपों को दूर रखने में सक्षम हैं। इस आविष्कार में जूते के हील या मिडसोल में सक्रिय एवं निष्क्रिय कंपन (वाइब्रेशन) उत्पन्न करने वाले मॉड्यूल को एकीकृत किया गया है, जो नियंत्रित निम्न-आवृत्ति (लो-फ्रीक्वेंसी) के कंपन उत्पन्न करते हैं। यह कंपन विशेष रुप से डिजाइन किए गए आउटसोल प्लेट के माध्यम से जमीन में प्रसारित होते हैं, जिससे सांपों को पहले ही दूर रहने का संकेत मिल जाता है। यह तकनीक विशेष रूप से कृषि क्षेत्रों, जंगलों और ग्रामीण इलाकों में कार्य करनेवाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी और पर्यावरण...