लखनऊ, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट मूल्यांकन में विज्ञान वर्ग और कला वर्ग दोनो ही विद्यार्थियों का अच्छे अंक मिले हैं। हालांकि अंग्रेजी विषय में परीक्षकों ने सख्त मूल्यांकन किया है। खास कर हिन्दी माध्यम से पढाई करने वाले छात्रों के भी अंग्रेजी कम अंक आए हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक अजय पाण्डेय ने कहा विद्यार्थियों का परिणाम निश्चित रूप से काफी बेहतर है। विज्ञान वर्ग में गणित, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में अच्छे अंक देखने को मिले है। कॉलेज टॉपर फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित में 95 प्रतिशत के आसपास अंक मिले हैं, वहीं अंग्रेजी विषय में सिर्फ 82 अंक हैं। इसी वजह से स्टेट मेरिट में छात्र अभिषेक गौतम स्थान बनाने से चूक गया। यह भी पढ़ें- 10 वर्ष बाद राजकीय जुबिली कॉलेज का कोई छात्र मेरिट सूची में आया इसी तरह अन्य छात्रों में विज्ञ...