किशनगंज, सितम्बर 2 -- किशनगंज, एक संवाददाता। भगवान गणपति पूजा महोत्सव का सोमवार को पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। पूजा ज्यों ज्यों आगे की ओर बढ़ रही है उसी प्रकार भक्तों की भीड़ भी बढ़ रही है। आस पास के इलाके से भी लोग पहुंच रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। भक्तों एवं शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही पूजा पंडाल भक्तों के भीड़ से बढ़ जाती है। इससे माहौल भक्तिमय हो गया है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में मत्था टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेश से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गणपति पूजा में बनाए गए भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।...