अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। अचलताल के विघ्नहर्ता भगवान गणेश के सिद्धपीठ मंदिर पर पहले गर्मी के चलते गणपति बप्पा ने भक्तों को अपने शॉवर स्नान के दर्शन दिए। क्योंकि गर्मी का मौसम चल रहा है और बच्चे नटखट होते हैं। गणेशजी की बाल अवस्था के अटखेलियों के सारी गतिविधि एक मात्र गणेश मंदिर पर होती हैं। नौका पर सवार होकर अपने भक्तों को सुबह सात से रात्रि 10: 30 बजे तक दर्शन दिए। शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महंत विनयनाथ महाराज, उमेश वार्ष्णेय, कामिनी वार्ष्णेय, विशाल,, रितु सैनी,कृपा देवी,सूरज सैनी , ललिता देवी, गुंजन सैनी,लवी गुप्ता,तुलसी , कमलेश, खुशबू,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...