नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल ने गणेशोत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है। पिछले साल यह 474 करोड़ रुपए था। बता दें, इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। मंडल के प्रवक्ता अमित पाई ने रविवार को यह भी बताया कि पांच दिन के उत्सव के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति को 66 किलो से ज्यादा सोने और 335 किलो चांदी के गहनों से सजाया जाएगा। मंडल ने बताया कि मूर्ति की पहली झलक 12 सितंबर को रात आठ बजे 'विराट दर्शन' के दौरान दिखाई जाएगी। यह भी पढ़ें- गणपति बप्पा की मूर्ति के पीछे 5 तरीकों से करें सजावट, देख लें बैकड्रॉप डेकोरेशन गौरतलब है कि मुंबई का सबसे अमीर गणेश मंडल माने जाने वाला जीएसबी सेवा मंडल मुंबई के किंग्स सर्कल में उत्सव का आयोजन करता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। आयोजकों ने बताया कि गणप...