बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री में कोर्ट ने गणपति फार्मा के वाराणसी स्थित बैंक खाते में जमा 8.95 लाख रुपये कुर्क करने का आदेश दिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय बस्ती के अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार कटियार ने अग्रिम आदेश तक के लिए कुर्की का आदेश दिया है। साथ ही आरोपी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है। आरोपी जेल में बंद है। कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के मामले में कोतवाली में दर्ज मुकदमे में विवेचक निरीक्षक शुभनारायण दुबे ने कोर्ट में धारा-107 बीएनएसएस के तहत प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से विवेचक ने फर्म के संचालक और आरोपी पंकज कुमार के वाराणसी स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा 8,95,548 रुपये कुर्क/जब्त किए जाने का अनुरोध किया। आरोप है कि यह खाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.