सहारनपुर, सितम्बर 18 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में गणेश महोत्सव पर आचार्य ऋषभ शर्मा ने विधिवत गणपति पूजन कराया। गणपति महाराज को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति महाराज में समस्त प्रकृति की शक्तियां समाहित हैं। मां भगवती ने प्रकृति रूपी भाव से गणपति का निर्माण किया और मां पार्वती ने ब्रह्म भाव के आधार पर उनमें प्राण प्रतिष्ठित किए। इसलिए गणपति साक्षात परम पुरुष ब्रह्म और प्रकृति के संयुक्त स्वरूप हैं। गणपति की पूजा करने से शिव-पार्वती सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गणेश उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उन्होंने कहा कि गणपति रिद्धि, बुद्धि और सिद्धि के दाता हैं, इ...