बागपत, सितम्बर 1 -- दशलक्षण महापर्व के पांचवे दिन जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ प्रभु का पूजन किया। उत्तम सत्य धर्म को अंगीकार किया। अघ्र्य चढ़ाकर प्रभु से परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। शाम के समय मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बड़ा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने गणपति का गुणगान किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। संजय रूहेला, मनोज वर्मा, राहुल कुमार, विवेक गोयल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। शिव भूमिया मंदिर समिति ने गणपति की पूजा की। अनुष्ठान में विनोद भारद्वाज, नगेश शर्मा, ब्रजमोहन, गौरव, धनश्याम, सोमपाल, मिन्टू चौहान, संजय चौहान, मनीष मान समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। कश्यप कालोनी म...