उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में सौं फीसदी गणना प्रपत्रों के वितरण के बाद 82.54 फीसदी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो गया है। इसमें 26 दिसंबर से पहले डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है। जिले की छह तहसीलों में 23 लाख 25 हजार 53 मतदाता शामिल है। इसमें 162-बांगरमऊ में 359424, 163-सफीपुर (अनुसूचित जाति) में 346386, 164-मोहान (अनुसूचित जाति) 346132, 165-उन्नाव में 433034, 166-भगवंतनगर में 420381, 167-पुरवा में 419696 मतदाता निर्वाचन सूची में दर्ज है। इन विधानसभाओं में एसआईआएस में लगे 2501 बीएलओ ने सभी जगहों पर सौं फीसदी गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य करने के बाद 82.84 फीसदी प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने का काम भी पूरा कर लिया है। पोर्टल पर अपलोड होने वाले प्रपत्रों की संख्या 1919089 है। 81...