भभुआ, मई 11 -- रामपुर। पीएचसी के सभागार भवन में सोमवार को मकान गणना के दौरान आ रही तकनीकी परेशानी दूर करने और कार्य में तेजी लाने को लेकर बीडीओ दृष्टि पाठक ने पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल हुए। समीक्षा के दौरान जनगणना के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रगणक से पूछा गया कि मकान गणना ऑनलाइन करने में क्या परेशानी आ रही है। परेशानी जानने के बाद उसके निदान के बारे में बताया गया। यह भी कहा गया कि मकान गणना कार्य के दौरान एचएलओ ऐप के माध्यम से तकनीकी परेशानी के निदान की जानकारी दी गई। प्रगणक को डाटा डिलीटेशन, सिन करने की प्रक्रिया, पर्यवेक्षक द्वारा सिन करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान फील्ड ट्रेनर के रूप में रामाशीष कुमार, मनोज कुमार, संतोष शर्मा, सच्चिदानंद गुप्ता आद...