गौरीगंज, मई 22 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता जनगणना अभियान के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। नजरी नक्शा तैयार करने पहुंचे प्रगणकों का अधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रगणकों को 22 मई तक मकान सूचीकरण ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करना है। साथ ही सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को 25 मई तक एचएलओ एप पर गो-लाइव स्थिति में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रगणकों ने अपने आवंटित क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ किया। एसडीएम आवास पर पहुंचे प्रगणकों का तहसीलदार राहुल सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- आज से होगा मकानों का सूचीकरण, 15 हजार प्रगणक तैनात वहीं सीओ अतुल कुमार सिंह ने भी अपने आवास पर पहुंचे प्रगणकों का स्वागत कर उनका उत्साह ब...