उन्नाव, जनवरी 24 -- शुक्लागंज, संवाददाता। सोमवार को पूरा देश गणतंत्र पर्व धूमधाम से मनायेगा। गणतंत्र दिवस को लेकर नगर में देश की शान तिरंगा ध्वज का उल्लास साफ दिखायी पड़ना शुरू हो गया है। जगह-जगह लोगों ने दुकानें सजा रखीं हैं। जहां पर लोग देशभक्ति से ओतप्रोत होकर छोटे-बडे राष्ट्रीय ध्वज खरीदते नजर आये। वहीं स्कूलों और सरकारी भवनों की भी सजावट शुरू हो गई। 26 जनवरी पर्व को देखते हुए लोगों ने नगर के पोनी रोड से लेकर राजमार्ग तक लोगों ने तिरंगा ध्वज, बिल्ला, स्टीकर आदि देश भक्ति से प्रेरित सामग्रियों की दुकानें लगा ली है। गणतंत्र पर्व पर नगर में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर ध्वजा रोहण किया जाता है। जिसको लेकर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज अभी से खरीदना शुरू कर दिखा है। इसके साथ ही नगर पालिका गंगाघाट, पीएचसी, सीएचसी, गंगाघाट कोतवाली, रेलवे स्टेशन, पशु...