पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की पावन भावना के साथ मनाया गया। समारोह अनुशासन, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकात्मता के प्रेरक वातावरण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामेश्वर सिंह, बीरेंद्र कुमार मेहता मौजूद थे। विद्यालय की उपाध्यक्षा एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत उत्तिमा केशरी ने विधिवत् ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज कुमारी ने गणतंत्र दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा , नीलम कुमारी, मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.