हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान के आयोजन के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाते हुए कहा कि 'हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिए उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये पुनः दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।' डीएम ...