कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेल प्रशासन ने सेंट्रल स्टेशन पर हाई अलर्ट कर दिया है। आरपीएफ, जीआरपी जवानों के अवकाश पर पाबंदी लगाई गई है। विषम परिस्थिति में ही अवकाश मिलेंगे। आरपीएफ टीम ने खोजी कुत्ते के साथ सेंट्रल स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला। पार्सलघर, पार्किंग, टिकट घर के अलावा प्लेटफार्मों और वीआईपी ट्रेनों के कूपों की तलाशी खोजी कुत्ते से कराई गई। पार्किंग ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि चौबीस घंटे से अधिक खड़ी होने वाली कारों औऱ दोपहिया चालक की आईडी फोटो प्रति जरूर लें। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार औऱ जीआऱपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चेकिंग कराई गई। वेंडरों औऱ कुलियों से कहा गया है कि उन्हें कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.