गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर और देवरिया जिले से स्वयं सहायता समूह की 21 महिलाएं रवाना हुईं। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी को अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर आमंत्रित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देना है। गोरखपुर की 15 और देवरिया की 10 महिलाएं चयन किया गया हैं। निजी कारणवश गोरखपुर से 1 और देवरिया से 3 महिलाएं नहीं जा रही हैं। बस में महिलाओं के साथ गोरखपुर के डीएमएम नीतेश जायसवाल और देवरिया से डीएमएम कुमार गौरव जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...