अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार को पहली बार नई पुलिस लाइन छेरत में भव्य समारोह व परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान डीजीपी स्तर से चयनित 11 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। इनके अलावा जिला स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डीजीपी स्तर से जारी सूची के आधार पर सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय व उत्कृष्ट सेवा पदक से लिपिक निरीक्षक शुजात अली, निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक, 45वीं बटालियन पीएसी से राजेश जौहरी के अलावा एसआई आदेश कुमार, एचसी चालक रामदास शामिल हैं। सेवा अभिलेख के आधार पर रजत पदक के लिए एसआई सुरेंद्र पाल शर्मा, एसआई रमाकांत शर्मा व एचसी सत्येंद्रपाल सिंह को चयनित किया गया है। वहीं, शौर्य के लिए रजत पदक से निरीक्षक हरिभान सि...