हरिद्वार, जनवरी 24 -- गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को एसएसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी पुलिस थानों के पास अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल, समय और विशिष्ट अतिथियों का विवरण पहले से जुटाकर भीड़ का आकलन करते हुए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महत्वपूर्ण स्थलों पर हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जाए। एसएसपी ने ऐसे संभावित स्थानों की पहचान के निर्देश भी दिए, जहां असामाजिक तत्व छिप सकते हैं। बस अड्डे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.