बिजनौर, जनवरी 27 -- सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, सामाजिक, राजनैतिक संगठन की ओर से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां-तहां देशभक्ति के तराने गूंजे बच्चों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सोमवार को नगर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने देशभक्ति गीत नाटक नृृत्य भाषण प्रस्तुत कर देश के अमर शहीदों को याद किया। तहसील परिसर में एसडीएम ने तिरंगा फहराते हुए अमर शहीदो को नमन किया। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में चेयरमैन इंजीनियर मुअज्ज़म अहमद, साहनपुर नगर पंचायत में चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आचार्य आरएन केला इन्टर कालेज में कपिल सर्राफ, हर्षित सर्राफ, समर सिंह भूपेन्द्र सिंह, ने तिरंगा फहराया। मूर्ति देवी सरस्वती कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज , मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में...