हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और संविधान संकल्प का दोहराव किया जाएगा। प्रातः 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 8:50 बजे स्वच्छता सेनानियों का सम्मान और 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वच्छता वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। 9:30 बजे से पुलिस लाइन में परेड होगी। वहीं, सुबह 10 बजे जनपद के समस्त शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 11:30 बजे नगर के बाहर शहीद स्मारक सेमरिया में उप जिलाधिकारी सवायजपुर और रुइया गढ़ी में उप जिलाधिकारी बिलग्र...