रामपुर, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को शौर्य के आधार पर प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बीस अन्य पुलिस कर्मियों को परेड में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस लाइन में परेड के बाद बेहतर कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इस बार सीओ बिलासपुर हर्षिता सिंह और धमोर चौकी प्रभारी महेंद्र पाल सिंह को उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और एसपी के पीआरओ खीम सिंह जलाल,गंज इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा को सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में सराहनीय कार्यो के लिए 321 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। - गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट व अति...