बांका, जनवरी 28 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बासुकी प्रसाद भगत ने की। जबकि संचालन परिषद के संयोजक रामजी चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरीय साहित्यकार अशोक भगत आत्मदर्शी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित कवियों और साहित्यकारों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों से ओतप्रोत अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जन जागृति साहित्य परिषद बेलहर के सतीश चंद्र, सिकंदर पंडित, सत्यनारायण पंडित, शंभुगंज के समीर सिंह राठौड़, अशोक झंझटी सहित परिषद के सरयुग पंडित 'सौम्य'...