सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह समेत जिले भर में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम रंजन मैत्रेय ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुख्य राजकीय समारोह राजेन्द्र स्टेडियम में होगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज पूर्वाहृ 9:15 बजे फहराया जायेगा। राजेन्द्र स्टेडियम में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह से पूर्व 17 जनवरी से 24 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे पूर्वाहृन तक परेड का पूर्वाभ्यास सार्जेट मेजर के नेतृत्व में कराया जाएगा। परेड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.