बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर रॉयल एनफील्ड बाइक राइड का आयोजन: नवीन किशोर फोटो: रॉयल: बिहारशरीफ के आशानगर, बाईपास स्थित श्री गणेश मोटर से बाइक राइडर को झंडा दिखाते एमडी नवीन किशोर। बिहारशरीफ। शहर के एनएच 20 आशानगर बाईपास स्थित श्री गणेश मोटर में गणतंत्र दिवस पर इंद्रदेव प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन किशोर ने बताया कि झंडोतोलन एवं राष्ट्रगान के बाद 20 बाइकर्स द्वारा रॉयल एनफील्ड के विभिन्न मॉडलों की गाड़ी द्वारा देवीसराय, कारगिल चौक, नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर पहुंचकर कई गतिविधियों की गई। सभी ने राजगीर भ्रमण के साथ जलपान किया। उन्होंने बताया कि रॉयल एनफील्ड बाइक की शुरुआती कीमत 1 लाख 37 हजार एक्स शोरूम से शुरू होकर 3 लाख 50 हजार तक आती है। 7 हजार स्क्वायर फीट में बने इस शानदार शोरूम में सेल, सर्विस ए...