हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता गणतंत्र दिवस 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस से संबंधित सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में सुबह 09:05 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त आवासीय कार्यालय में सुबह 08:00 बजे, शहीद स्मारक हजारीबाग में 08:15 बजे, आयुक्त कार्यालय में 10:15 बजे, उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग में 10:30 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी हजारीबाग में 10:45 बजे, पुलिस लाइन हजारीबाग में 10:55 बजे तथा होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर सिंदूर हजारीबाग में 11...