नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान के ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को याद किया। महेश चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान में निहित मूल्यों , लोकतंत्र, समानता और न्याय को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर पूर्व विधायक विमला बाथम, सुषमा सिंह, विनोद त्यागी, राकेश शर्मा, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, विनोद शर्मा, मनोज चौहान, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...