धनबाद, जनवरी 27 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर में सोमवार को गणतंत्रदिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पिंकी देवी, थाना परिसर में प्रभारी सत्यजीत कुमार, बीबीएम कॉलेज में सचिव राहुल कुमार महतो, बीबीएम इंटर कॉलेज में प्राचार्य डॉ0 राकेश कुमार महतो, जगदीश पब्लिक स्कूल में संस्थापक जगदीश रवानी, पार्जन्य बीएड कॉलेज में सचिव तारा देवी, भिखराजपुर पंचायतभवन में मुखिया दिलीप महतो, सीएचसी में डॉ0 राहुल कुमार, बलियापुर बाजार में शेख सइम, प्लस टू हाइस्कूल में संतोष कुमार सिंहा, बड़ादहा पंचायत सचिवालय में मुखिया धनंजय महतो, पलानी पैक्स में चेयरमैन हाराधन सिंह चौधरी ने राष्ट्रीयध्वज फहराया। मौके पर जगदीश पब्लिक स्कूल सहित जगह-जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...