औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी और लाइसेंस प्राधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर 26 जनवरी 2026 को जिले की सभी देशी मदिरा, कम्पोजिट, एफएल-2, एफएल-2 बी/सीएल-2 और भांग की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि यह बंदी केवल 26 जनवरी को लागू रहेगी और इसका उद्देश्य सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। इस दौरान किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि गणतंत्र दिवस पर घोषित इस बंदी के लिए किसी भी अनुज्ञापी को किसी प्रकार का प्रतिफल या मुआवजा नहीं दिया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि बंदी का सख्ती से पालन कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.