औरैया, जनवरी 27 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र बेला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार एवं हेड कांस्टेबल मोनू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। थाना परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की मान्यता के रूप में दिया गया। इसी क्रम में वीणा वादिनी शिशु मंदिर में विद्यालय परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.