शिमला, जनवरी 21 -- शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले बम धमाके वाले ई-मेल ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। गुमनाम नाम से आए इस मेल में दावा किया गया कि यदि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं तो मानव बम से हमला किया जाएगा। प्रशासन ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचित किया। इसके बाद विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह ई-मेल उपायुक्त कार्यालय शिमला की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ है। पुलिस के अनुसार यह ई-मेल 'canyoutextmeback@gmail.com' नाम की आईडी से भेजा गया था। यह संदेश पहले उपायुक्त कार्यालय को मिला और फिर वूमेन/एसएसपी कार्यालय शिमला के माध्यम से थाना सदर शिमला को भेजा गया। ई-मेल में एक अनजान व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऐसी जानकारी भेजी है। इसे पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.