बोकारो, जनवरी 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के मौके पर मंडल कारा चास व अनुमंडलीय कारा तेनुघाट में मेडिकल कैंप सह जेल अदालत का आयोजन किया गया। मंडल कारा चास हेतु बनाए गए बेंच में मनोरंजन कुमार न-1 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व अधिवक्ता पम्मी कुमारी एवं अनुमंडलीय कारा तेनुघाट बेंच में मनोज कुमार प्रजापति अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तेनुघाट व अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो मौजूद थे। मंडल कारा चास में जेल अदालत में एक मामले का निष्पादन करते हुए अभियुक्त शंभू धीवर को दोष स्वीकृति के आधार पर कारा से मुक्त करने का आदेश दिया गया। जेल अदालत के साथ मेडिकल कैंप में कुल 76 बंदियों का मेडिकल जांच किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स...