अमरोहा, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस पर जिले के 83 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सीओ दीप कुमार पंत समेत 15 पुलिसकर्मी गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे। दो सीओ और इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडिकल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा जबकि 11 पीआरवी कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मिलेगा। इसके अलावा उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्यों के लिए अन्य 26 पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा छह पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत, सराहनीय सेवा सम्मान दिया जाएगा। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिम सीओ दीप कुमार पंत को उत्कृष्ट सेवा पदक, दरोगा राकेश कुमार को पुलिस पदक/स्क्रॉल, बिजेंद्र कुमार व महेश राम, हेड कांस्टेबल वीर सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.