मुंगेर, जनवरी 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रशासन द्वारा लोगों को यातायात नियमों और सुरक्षित यात्रा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आम नागरिकों से भी सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मानवता और तत्परता दिखाने की अपील की जा रही है। ऐसे समय में हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत के प्रसंडो गांव निवासी समाजसेवी हिमांशु कुमार सिंह मानवता की मिसाल बनकर सामने आए हैं। गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से हिमांशु कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने हिमांशु कुमार सिंह के नाम की अनुशंसा की है। अबतक हिमांशु ने अपनी सजगता, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अब तक सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों जख्मी व्यक्तियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। हिमांशु कुमार सिंह...