लोहरदगा, जनवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, लोहरदगा जिला इकाई द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम 26 जनवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे यदुवीर चंद्रवंशी धर्मशाला, लोहरदगा में आयोजित किया जाएगा। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा-परिचर्चा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें चंद्रवंशी समाज से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। महासभा ने समाज के उन सभी सदस्यों से आग्रह किया है जो नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते हैं, कि वह इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। ताकि उपयुक्त और मजबूत प्रत्याशियों का चयन किया जा सके। समाज का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक प्रत...