नोएडा, जनवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रुपम ने ध्वजारोहण किया। साथ ही स्कूली बच्चों को उपहार वितरित किए। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया और संविधान की शपथ ली। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी। पेटिंग, संगोष्ठी समेत अन्य प्रतियोगिता के जरिए पूरे जोश के साथ देशभक्ति का जश्न मनाया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। हमें संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए और सभी कर्तव्यों को संविधान के अनुसार पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.