बोकारो, जनवरी 21 -- बोकारो। गणतंत्र दिवस में महज पांच दिन शेष है। जिसे लेकर दुकानदारों की ओर से बिक्री शुरु हो गई है। चास व सिटी सेंटर सेक्टर 4 के होलसेल दुकानों से अन्य जिलों के लिए भी लोग तिरंगा की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार पप्पु ने बताया कि स्थानीय बाजार के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुरुलिया, धनबाद, गिरिडीह आदि स्थानों के कारोबारी तिरंगा की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सभी केंद्रो में तिरंगा उपलब्ध करा दिया गया है। बोकारो केंद्र प्रभारी राजेश झा के अनुसार नगर निगम चुनाव के देखते हुए इस बार अधिक मात्रा में तिरंगा की बिक्री होने की उम्मीद है। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बिकने वाले सभी झंडे सही अनुपात में होते हैं। जिनमें सबसे अधिक मांग 2:3 साईज वाले तिरंगा की होती है। कई स्थानों पर बि...