दुमका, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय कारा लगा जेल अदालत,एक बंदी हुए रिहा दुमका। प्रतिनिधि झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की ओर से 26 जनवरी को केन्द्रीय कारा, जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मोहित चौधरी दुमका के न्यायालय में वाद निष्पादन के निमित केन्द्रीय कारा, दुमका द्वारा एक बंदी का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था। उक्त बंदी को जेल अदालत द्वारा रिहा किया गया। आगे बताता कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारा में संसिमित बंदियों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि के द्वारा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ...