मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र के गांव केल्लनपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय मे कृभको संस्था की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कम्पोस्ट, जिंक, तरल जैव, उर्वरक व अन्य उत्पादकों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। कृभको संस्था की ओर से विद्यालयों को एक वाटर कूलर, खेलकूद का सामान, छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट व तीन महिलाओं को सिलाई मशीन निशुल्क दी गई। कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम व देशभक्ति के तराने पर नृत्य किया जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मान दिया गया। इस मौके पर कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित यादव ने गोष्ठी में पहुंचे मुख्य अतिथियों का सम्मान किया बताया कि उनकी कृभको संस्था हमेशा इस तरीके की सहायता करती रहती है और जल्दी ही एक बड़ा प्रोग्राम करके किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिससे किसा...