महाराजगंज, जनवरी 15 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लॉक के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली के प्रधान अरविंद कुशवाहा को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए उनके पास केंद्र सरकार की तरफ से आमंत्रण पत्र आया है। प्रधान के पास आए आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय परेड में उनको विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से भेजा गया है, जिसमें उनकी पत्नी सुनीता कुशवाहा भी शामिल रहेंगी। पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश से चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय परेड में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है। इस क्रम में उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.