महोबा, जनवरी 28 -- महोबा, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर जिले भर में देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की धूम रही। पुलिस लाइन में परेड के साथ स्कूली छात्रों के द्वारा देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रमों से महौल देशभक्ति से भर दिया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छात्रों के द्वारा रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली छात्र देश भक्ति को लेकर नारे लगा रहे थे। सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में भारतीय तिरंगा आन-बान और शान से फहराया गया। परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी, मिशन शक्ति, कमांडो वाहन, फोरेंसिक वाहन, रेडियो शाखा, यूपी 112, वज्र वाहन, सहित अन्य विभिन्न टुकड़िय...