शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी सरकारी, अर्धसरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके लिए शहर से लेकर कस्बों तक प्रमुख भवनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरे जनपद में उत्सव का माहौल बना हुआ है। शहर के प्रमुख चौराहों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष लाइटिंग की गई है। रेलवे स्टेशन को भी तिरंगे के रंगों से सजाया गया है, जहां रोशनी के बीच राष्ट्रीय ध्वज की छटा अलग नजर आ रही है। इसके साथ ही शहीदों की प्रतिमाओं और स्मारकों के आसपास भी आकर्षक लाइटिंग की गई है, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न आयोजन निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.