रामपुर, जनवरी 16 -- रामपुर के सींगनखेड़ा गांव की प्रधान रूपाली लोधी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में गेस्ट होंगी। उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को लेकर यह सम्मान प्राप्त किया है। ग्राम पंचायत का चयन होने के बाद गांव में खुशी की लहर है। सैदनगर विकासखंड क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में बीते 5 वर्षों के दौरान खूब विकास कार्य हुए हैं। ग्राम प्रधान रूपाली लोधी एवं पंचायत अधिकारी मोहम्मद इलियास को जिले से लेकर लखनऊ तक बेहतरीन कार्य करने के लिए पुरस्कार मिल चुका है। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण केंद्र, वर्मी कम्पोस्ट केंद्र, आरआरसी केंद्र, स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट पंचायत घर बनाए गए हैं। प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण केंद्र में सूखे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.