देहरादून, जनवरी 23 -- सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता का सफर तय करने वाली दून के सहसपुर ब्लॉक की संतोषी सोलंकी 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। भारत सरकार ने उन्हें लखपति दीदी के रूप में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत संतोषी न केवल स्वयं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि वे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी हैं। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत शंकरपुर की संतोषी ने साल 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने सेलाकुई में प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की। वर्तमान में उनका वार्षिक टर्नओवर 60 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जिससे उन्हें लगभग 18 लाख रुपये का सालाना ला...