पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ. विवेकानंद सिंह एवं कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में तथा डीएस कॉलेज कटिहार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तृतीय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शीला कुमारी के नेतृत्व में पटना के एएन कॉलेज पटना में आयोजित राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर 2026 पूर्णिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के 13 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। डीएस कॉलेज कटिहार के मुन्ना कुमार मिश्रा , राहुल कुमार व राजकुमार तथा जीएलएम कॉलेज बनमनखी के बंटी कुमार, अररिया कॉलेज के नौरोज आलम व आतिफ, केबी झा कॉलेज के अभिषेक कुमार शर्मा, महिला स्वयंसेवकों में तेजस्विनी काला, पूर्णिया कॉलेज की अंजली कुमारी व आरती कुमारी,अररिया कॉलेज की प्रीति कुमारी, जीएलएम कॉलेज की सुहानी कुम...