गौरीगंज, जनवरी 24 -- अमेठी। 26 जनवरी को रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली परेड को लेकर शनिवार को परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। जिसका निरीक्षण कर एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत रिहर्सल परेड में शामिल विभिन्न टोलियों का निरीक्षण किया गया एवं परेड का फाइनल रिहर्सल कराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने हेतु संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। जिसमें पुलिस की विभिन्न शाखाओं की टोलियां परेड में शामिल होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। रिहर्सल परेड के दौरान एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सीओ पुलिस लाइन श्वेताभ भास्कर, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.